{"_id":"6acbce9552c54f8fed0f8e54","slug":"125-lakh-rupees-swindled-under-the-pretext-of-resolving-a-love-marriage-dispute-etah-news-c-163-1-eta1014-158174-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रेम विवाह का मामला सुलझाने के नाम पर सवा लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रेम विवाह का मामला सुलझाने के नाम पर सवा लाख ठगे
विज्ञापन
जलेसर। भाई के प्रेम विवाह का मामला सुलझाने और कानूनी कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर अमित से सवा लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो कोई मदद की और न ही पैसे लौटाए।
वापस मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव गादुरी निवासी अमित ने बताया कि भाई सोनू ने गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस मामले में युवती पक्ष की ओर से सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले का समाधान कराने के लिए अमित ने अपने एक रिश्तेदार से संपर्क किया। रिश्तेदार ने उसकी मुलाकात हसायन थाना क्षेत्र के गांव बनवारीपुर निवासी अवनेश और लोकेंद्र से कराई। दोनों ने मामला सुलझाने का भरोसा देकर सवा लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा।
अमित का आरोप है कि उसने अपना प्लॉट बेचकर रकम जुटाई। इसके बाद भाई सोनू, रिश्तेदार रंजीत और अनिल की मौजूदगी में जलेसर स्थित नगर निगम परिसर में खड़े लोकेंद्र को गाड़ी के अंदर रुपये दे दिए। आरोप है कि दोनों ने रकम किसी को देने के बजाय अपने पास रख ली और मामले में कोई मदद नहीं की। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने लौटाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उसके साथ गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने अवनेश और लोकेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।