फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   12 People Bitten by Snakes in 24 Hours During Paddy Harvest Boy Dies

सांपों का खूनी खेल: एक दिन में 12 लोगों को डसा, इसलिए काले नाग पड़े पीछे...किशोरी की मौत; ये गलती न करें

Sat, 11 Oct 2025 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 11:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दिन के अंदर 12 लोगों को सांप ने डसा। इस बीच सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
12 People Bitten by Snakes in 24 Hours During Paddy Harvest Boy Dies
सर्पदंश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में इन दिनों धान की फसल की कटाई चल रही है। इस दौरान कटाई के काम में जुटे किसान और मजदूरों को खेतों में सांप का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्हें डर के बीच काम करना पड़ा रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत 12 लोगों को सांप ने डसा। सांप के काटने से किशोरी की मौत हो गई। सर्रदंश की इन घटनाओं में कासगंज और फिरोजाबाद के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


 

थाना जैथरा के गांव नगला जवाहर निवासी शिवकुमार ने बताया कि बहन लवली (17) बृहस्पतिवार को खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर पहले परिजन इधर-उधर इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर लवली को लेकर सामुदायिक  स्वास्थ्य केन्द्र जैथरा पहुंचे।  यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।  परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने लवली को मृत घोषित कर दिया। लवली की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को भी सांप ने डसा 
राहुल निवासी नगला प्रताप थाना बागवाला, धर्मेंद्र निवासी निधौली खुर्द, आर्यन निवासी मंडी समिति कोतवाली नगर, अंकित शर्मा निवासी अवागढ़, धीरेंद्र प्रताप निवासी गांव मुजफ्फरपुर हिरौंदी थाना मलावन, ज्योति निवासी नगला बुला थाना पिलुआ, बलवीर निवासी उद्दनपुर, मोहित निवासी खेरिया खुर्द, उवैद निवासी घोड़िया कलां थाना कोतवाली देहात, गिरजा निवासी मिलिक फिरोजाबाद और हरिप्रसाद निवासी पिलखुनी थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज को भी सांप ने डस लिया। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन

सांप के डसने पर घबराएं नहीं, चिकित्सक के पास जाएं
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि अगर किसी को सांप काट ले तो घबराएं नहीं, सावधानी से काम लें। जहां सांप ने डसा है, उस हिस्से को साफ पानी से धो लें। इसके बाद ब्लेड आदि से चीरा न लगाएं। इसके अलावा उस जगह के आसपास कसकर भी न बांधें। मरीज को सबसे पहले अपने नजदीकी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचें,  जिससे कि सही समय पर उपचार हो सके और जान बचाई जा सके। किसी प्रकार की झाड़-फूंक करने वाले लोगों के पास मरीज को न ले जाएं। देरी मरीज के लिए जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed