फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1120 nomination for the vacant posts of Gram Panchayat

ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के लिए 1120 नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 14 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
1120 nomination for the vacant posts of Gram Panchayat
ग्राम पंचायत के उप चुनाव के लिए रविवार को जिले के सात ब्लॉक में रिक्त पड़े 1097 पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किए। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 1120 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। कुछ सीटों पर दो नामांकन जरुर आए, लेकिन वहां भी निर्विरोध चुनाव के प्रयास जारी हैं। अलीगंज और सकीट में बीडीसी के दो पदों के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए। अलीगंज में फतेहपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर एक मात्र महिला कृष्णा ने नामांकन किया। इसके चलते उनका निर्विरोध चुनना तय है।
विज्ञापन

अलीगंज। विकास खंड सभागार में पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत फतेहपुर से प्रधान पद के लिए कृष्णा कुमारी का एक मात्र नामांकन दाखिल होने से उनका निर्विरोध चुनना तय हो गया है। सिकंदरपुर सालवाहन द्वितीय के वार्ड संख्या 26 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह समेत तीन प्रत्याशियों के नामांकन करने से मुकाबला कड़ा हो गया है। जबकि ब्लॉक क्षेत्र में 205 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय मना जा रहा है। सकीट में ब्लॉक में खाली पड़े एक बीडीसी पद के लिए दो नामांकन हुए। रविवार को एआरओ की अनुपस्थिति में खंड विकास कर्मचारियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। उप जिलाधिकारी चंदनकुमार पटेल मौजूद रहे। डीपीआरओ की माने तो रविवार को अलीगंज, जलेसर, सकीट, जैथरा, निधौलीकलां, सकीट और शीतलपुर ग्राम पंचायत सदस्य के खाली पड़े 1097 पदों पर लगभग 1120 नामांकन हुए हैं। डीपीआरओ की माने तो ज्यादातर ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। चुनाव परिणाम आने बाद जिले की असंगठित 66 ग्राम पंचायतेें भी संगठित हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed