{"_id":"f135f215275bf4cc661a42e6b19cd339","slug":"102-papers-were-sold-in-showr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर में 102 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर में 102 नामांकन पत्र बिके
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान एवं सदस्य पद के लिए पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए सहावर में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। नामांकन पत्र खरीदने के लिए दावेदार पहुंचने लगे हैं। जबकि सोरों में बिक्री का कार्य 14 नवंबर से शुरू किया जाएगा।
सोरों एवं सहावर में पहले चरण के चुनाव के लिए 16 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल होंगे। विकास खंड कार्यालय पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। सहावर विकास खंड कार्यालय पर नामांकन पत्र बिक्री का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक 102 दावेदार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। यहां पर दीपावली के त्यौहार पर भी नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य किया जाएगा। इसके विपरीत सोरों में अभी नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू नहीं हुआ है। कई दावेदार नामांकन खरीदने के लिए विकास खंड कार्यालय पहुंचे, लेकिन नामांकन पत्र न मिलने से वे वापस लौट गए। सोरों के आरओ अनवर हुसैन ने बताया कि अभी नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू नहीं की गई है। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना ने बताया कि नामांकन पत्र दोनों विकास खंड कार्यालय को उपलब्ध कराए जा चुके है। पहले बिक्री शुरू कर देने से कोई दिक्कत नहीं है।