{"_id":"73d7d0e1359a3eedc2007e98a2fe1cf8","slug":"eighteen-engineering-college-unapproved","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 18 तकनीकी कॉलेज मान्यता विहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 18 तकनीकी कॉलेज मान्यता विहीन
अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Sep 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने देश के समस्त अनएप्रूव्ड कॉलेजों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
इस सूची में 328 इंजीनियरिंग कॉलेज अनएप्रूव्ड दिखाए गए हैं। इसके अंतर्गत यूपी के 18 इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज शामिल है।
एआईसीटीई तकनीकी शिक्षा के लिए देश की सर्वोच्च नियामक संस्था है। एआईसीटीई समय-समय पर छात्र हित में (मानक के अनुसार) एप्रूव्ड और अनएप्रूव्ड तकनीकी कॉलेजों की लिस्ट जारी करती है। बिना इस संस्था की संस्तुति के कोई भी तकनीकी कॉलेज संचालित नहीं किया जा सकता है।
अनएप्रूव्ड कॉलेजों में कानपुर शहर का एकमात्र कॉलेज दीन दयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज है। इन सभी कॉलेजों को 20 जून 2013 से एआईसीटीआई ने अनएप्रूव्ड घोषित किया है।
विज्ञापन
यहां चल रहे किसी भी कोर्स की डिग्री मान्य नहीं होगी। खबर की पुष्टि एआईसीटीई के चेयरमैन शंकर एस मंथा ने की है।
यूपी में संचालित अवैध इंजीनियरिंग कॉलेज
1. एकेडमिक ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा
2. कॉलेज ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म, लखनऊ, गोमती नगर
3. एडवाइजर द एजुकेशनल एकेडमी, फैजाबाद रोड, लखनऊ
4. आगरा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, लखनपुर, आगरा
5. ऐनी बेसेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, विनय खंड, लखनऊ
6. एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टीवी, फिल्म सिटी, नोएडा
7. भारतीय शिक्षा परिषद, दीप भवन इंदिरा नगर
8. भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन, चिनहट, लखनऊ
9. पं. दीन दयाल उपाध्याय उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज, सर्वोदय नगर , कानपुर
10. आईसीएफएआई नेशनल कॉलेज, गोमती नगर
11. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कामर्स एंड ट्रेड, विकास नगर लखनऊ
12. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्टिक्यूल मार्केटिंग, विकास नगर, लखनऊ
13. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, गोमती नगर लखनऊ
14. नेशनल बिजनेस स्कूल, सेक्टर 11, नोएडा
15. पीके इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, मथुरा
16. विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनजमेंट, आगरा रोड, इटावा
17. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज, सेक्टर 63, नोएडा
18. आईआईपीएम, सेक्टर 62, नोएडा