फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Earthquake In UP: Earthquake tremors felt in noida ghaziabad UP panic spread in morning

Earthquake In UP: यूपी के इन जिलों में लगे भूकंप के झटके, सुबह-सुबह लोगों में फैली दहशत

Thu, 10 Jul 2025 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Jul 2025 10:20 AM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में आज सुबह 9.04 बजे भारतीय समयानुसार रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर, यूपी में भी तेज़ झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन
Earthquake In UP: Earthquake tremors felt in noida ghaziabad UP panic spread in morning
भूकंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के तीन राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। गुरुवार को सुबह-सुबह तेज भूकंप आने से दहशत फैल गई। लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


भूकंप के झटके राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में महसूस किए गए हैं। हरियाणा के झज्जर में भूकंप का केंद्र था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने कहा, "...मैं ठीक उसी समय उठा जब झटका लगा। मैं डर गया था। कुछ दिन पहले ही एक और भूकंप आया था। दिल्ली-एनसीआर में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इसलिए हमें सुरक्षा और सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए..."
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने कहा, "भूकंप के झटके काफ़ी तेज़ थे... मैं एक दुकान पर था जब भूकंप आया, ऐसा लगा जैसे कोई दुकान हिला रहा हो..."
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। 

 

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

 

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed