फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dsp murder case

कुंडा कांड: 30 दिन बाद भी नतीजा शून्य

Wed, 03 Apr 2013 01:27 AM IST
कुंडा/ब्यूरो
कुंडा/ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
dsp murder case

बलीपुर गांव में तिहरे हत्याकांड के एक महीने पूरे हो गए।

विज्ञापन


सरकार को हिलाकर रख देने वाले इस हत्याकांड में अब तक दोषियों की गिरफ्तारी न हो पाने से तमाम सवाल उठने लगे हैं।

25 दिन से तहकीकात कर रही सीबीआई अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन नतीजा निकलता नहीं दिख रहा।

डीएसपी जियाउल हक, प्रधान नन्हे यादव और उसके भाई सुरेश की हत्या के मामले में आठ मार्च से कुंडा में जमी सीबीआई टीम सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है लेकिन कातिलों का सुराग मिलता नहीं दिख रहा।

घटना से जुड़े सभी पक्षों, आरोपियों की कॉल डिटेल निकालने के बाद टीम को सीओ की गायब पिस्टल भी मिल गई, प्रधान के परिवार के सभी लाइसेंसी असलहों की बैलेस्टिक जांच हो गई लेकिन उससे भी टीम किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन


असलहों से फायरिंग की बात सामने आई लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि प्रधान, उसका भाई और सीओ की हत्या कैसे हुई। टीम के हाथ अब तक सीओ का मोबाइल नहीं मिल सका और न ही यह साफ हो सका कि सीओ की हत्या किस हथियार से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप प्रत्यारोप के बीच टीम ने सीओ की पत्नी परवीन आजाद की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर चेयरमैन कुंडा गुलशन यादव, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, चालक रोहित से पूछताछ की। इसके अलावा राजा के रिश्तेदार और एमएलसी अक्षय प्रताप से भी पूछताछ हो चुकी है लेकिन किसी पर आरोप साबित नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed