फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   distribution of laptops begins on march 11

अब लखनऊ में 11 मार्च को बंटेंगे लैपटॉप

Mon, 25 Feb 2013 11:10 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
distribution of laptops begins on march 11

12वीं पास छात्रों को लैपटॉप बांटने की तारीख थोड़ी पहले खिसक गई है।

विज्ञापन


सरकार के एक साल पूरा होने से चार दिन पहले 11 मार्च को राजधानी के कॉल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस योजना की शुरुआत करेंगे।

सोमवार को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी केनिर्देश पर लखनऊ मंडलायुक्त संजीव दूबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना की शुरुआत की तारीख और स्थान को लेकर फैसला किया गया।  

कन्या विद्याधन योजना के तहत चेक बांटने की शुरुआत भी इसी कॉलेज के मैदान से की गई थी। दो रोज पहले सरकार की ओर से 15 मार्च को लैपटॉप बांटने की संभावित तिथि घोषित की गई थी।

सोमवार को मंडलायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 27 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा सचिव, लखनऊ मंडल के सभी जिलाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षकों यूपीएलसी और एचपी के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है।

माध्यमिक शिक्षा सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि लैपटॉप बांटने को लेकर अंतिम निर्णय लेने के लिए 28 फरवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें तैयारी को लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा।

इस बीच एचपी ने योजना के आगाज के लिए 10 हजार लैपटॉप की आपूर्ति कर दी है। हालांकि लखनऊ में अभी तक लैपटॉप बांटने को लेकर विद्यार्थियों की यह संख्या निर्धारित नहीं है कि किस कॉलेज के कितने विद्यार्थियों को योजना की शुरुआत पर बुलाया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समय से पूर्व समारोह की तैयारियां पूरा कर लेने का निर्देश दिया है।
 
उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी जाए उसका निर्वहन गंभीरता से करें। मंडलायुक्त ने कहा कि लैपटॉप वितरण योजना के लिए लाभार्थियों का चिह्निकरण तथा उनके नामों की फीडिंग सावधानी पूर्वक की जाए।

उन्होंने छात्र छात्राओं के लाने और ले जाने, लैपटॉप वितरण व्यवस्था, लैपटॉप भंडारण, लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों के परिचय पत्र, सीटिंग प्लान आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed