{"_id":"6a0619bcb12d2f9c2a02d254","slug":"zara-eleven-won-the-inaugural-match-deoria-news-c-208-1-deo1036-181861-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जरा इलेवन ने जीता उदघाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जरा इलेवन ने जीता उदघाटन मैच
Fri, 15 May 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। मलसी खास में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय हिटलर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रधानाचार्य सादिक अली तथा जियाउलहक सेठ ने फीता काटकर किया।टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जरा इलेवन और बेलम्हा बाजार की टीम आमने-सामने हुई। टॉस जीतकर जरा इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बेलम्हा बाजार की टीम 9 ओवर 2 गेंद में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी जरा इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर 3 गेंद में 4 विकेट खोकर 71 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे मैच में सीता पट्टी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। रति मठिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीता पट्टी की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।