फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ypongster died in miserable conditions

Deoria News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 31 Jan 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 31 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
ypongster died in miserable conditions
पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल से शव लेकर चले गए परिजन, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। थाना क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंचती, उससे पहले ही परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस जांच में जुटी है।

माहीगंज गांव के खरोह टोला निवासी बाबूराम की 16 वर्षीय बेटी अंजलि की मंगलवार की देर शाम तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। एंबुलेंस के आने के पहले ही किशोरी की मौत हो गई। अस्पतालकर्मी ने किशोरी के मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने की खबर पर परिवार वाले अस्पताल से शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया था। उसकी जेब से अनाज में रखने वाली दवा मिली। प्रभारी निरीक्षक रतन पांडेय ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना मिली है। परिजन अस्पताल से शव लेकर चले गए। घटना का कारण पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed