{"_id":"6a986e873f92b569e7096cb4","slug":"youtuber-receives-threat-from-pakistan-investigation-begins-deoria-news-c-208-1-deo1049-190751-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पाकिस्तान से यूट्यूबर को धमकी, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पाकिस्तान से यूट्यूबर को धमकी, मामले की जांच शुरू
Thu, 03 Sep 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मझौलीराज में एके-47 की आकृति वाले झंडे की खबर चलाने पर यूट्यूबर अमित कुमार को विदेशी नंबर से मिली धमकी के मामले की जांच साइबर और सर्विलांस सेल ने शुरू कर दी है।
जांच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि देवरिया के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित वीडियो पाकिस्तान या दुबई में बैठे शख्स तक कैसे पहुंचा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं जिले या आसपास का कोई शख्स विदेश में बैठे लोगों के संपर्क में तो नहीं है, जिसके जरिये स्थानीय गतिविधियों और वीडियो की जानकारी वहां पहुंच रही हो। मझौलीराज में पिछले दिनों एक खंभे पर लगे काले रंग के झंडे पर एके-47 जैसी आकृति दिखाई देने का मामला सामने आया था। इसके बाद वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई थीं। इसी मामले में यूट्यूबर अमित कुमार ने अपने चैनल पर खबर चलाई थी। इसके बाद उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को पाकिस्तानी बताते हुए धमकी दी। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी देने वाले ने यूट्यूबर का मोबाइल नंबर कहां से हासिल किया और उसका वीडियो उस तक सीधे सोशल मीडिया के जरिये पहुंचा या किसी स्थानीय शख्स ने भेजा था। साइबरऔर सर्विलांस सेल नंबर की तकनीकी जानकारी खंगाल रही हैं। नंबर किस देश में पंजीकृत है, कॉल इंटरनेट के जरिये की गई या सामान्य मोबाइल नेटवर्क से, संबंधित नंबर कब सक्रिय हुआ और उससे किन-किन लोगों से संपर्क किया गया, इन बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। विदेशी नंबर दिखने के बावजूद वास्तविक लोकेशन का पता तकनीकी जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
जांच का दूसरा अहम पहलू स्थानीय संपर्क का है। यह देखा जा रहा है कि धमकी देने वाले शख्स और देवरिया या आसपास के किसी शख्स के बीच पहले से संपर्क तो नहीं है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
धमकी देने वाला कौन है और उसने कहां से कॉल की थी, इसका पता लगाया जा रहा है।