फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth's head smashed for refusing to throw a brick.

Deoria News: ईंट चलाने से मना करने पर युवक का सिर फोड़ा

Wed, 10 Jun 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth's head smashed for refusing to throw a brick.
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया भाट गांव में ईंट फेंकने से मना करने पर एक युवक का सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रभु राम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम गांव का एक व्यक्ति नशे में उनके घर के पास पहुंचा और ईंट खेत में फेंकने लगा। आरोप है कि वह अपनी पत्नी पर ईंट चला रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान एक ईंट उनके पुत्र के पैर के पास जाकर गिरी।
प्रभु राम के अनुसार जब उन्होंने पूछा कि ईंट कौन फेंक रहा है तो आरोपी गाली देने लगा और उनका कॉलर पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी ने ईंट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed