फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youths going to offer namaz attacked, FIR registered against nine people

Deoria News: नमाज पढ़ने जा रहे युवकों पर हमला, नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Youths going to offer namaz attacked, FIR registered against nine people
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में नमाज पढ़ने जा रहे दो युवकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 17 मार्च की रात करीब आठ बजे की बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पिडरा वार्ड नंबर नौ निवासी साहेब हुसैन ने पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में बताया है कि उनका छोटा भाई आसिफ अली और हसमुद्दीन अंसारी 17 मार्च को नमाज पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान अब्बास अंसारी, अशरफ अंसारी, मोशरफ अंसारी, आदिब, सद्दाम, लियाकत, रियासत, हैदर, अफजल अंसारी और इजहार मंसूरी ने मिलकर लाठी-डंडा व लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। हमले में हसमुद्दीन अंसारी, शमशाद और एकरामुद्दीन अंसारी घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed