फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth was died in road accident, dead body was found in ditch

सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत, सलेमपुर-पयासी मार्ग पर गड्ढे में मिला था शव

Tue, 10 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
youth was died in road accident, dead body was found in ditch
सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत, सलेमपुर-पयासी मार्ग पर गड्ढे में मिला था शव
विज्ञापन

सलेमपुर। बरसीपार महादेव टोला के समीप गड्ढे में मिले युवक के शव के मामले में पता चला है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई थी। पुलिस की पूछताछ में युवक के भाई की साली ने बताया कि जीजा के भाई के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। बाइक पेड़ से टकरा गई और वह गड्ढ़ा में जा गिरे जिससे उनकी मौत हो गई।

मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी सोनू राजभर (22) शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे अपने भाई की ससुराल भटनी थाना क्षेत्र के खैरा टोला के लिए निकला। रविवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार महादेव के टोला के समीप सड़क के किनारे लोगों ने उसका शव और उसकी बाइक को देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पूछताछ में मृतक के भाई की साली ने बताया कि घटना की रात सोनू उससे मिलने के लिए उसके घर आया था। हम दोनों राय बनाकर घर से भाग रहे थे। बरसीपार महादेव टोला के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई, जिससे वह गड्ढ़े में जा गिरे। हादसे के बाद मैं डरी-सहमी गांव के बाहर एक आटा चक्की पर पहुंची। जहां मौजूद लोगों ने मुझे मेरे रिश्तेदार के घर पुतरी पहुंचाया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ के बाद स्पष्ट हो गया कि मौत पेड़ से टकराने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed