{"_id":"65f7265d5a55724e4907329c","slug":"youth-took-to-the-streets-and-expressed-protest-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-121620-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पर उतरे युवा, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पर उतरे युवा, जताया विरोध
विज्ञापन
सलेमपुर। रामपुर मोड़ से मगहरा होते हुए करुअना को जोड़ने वाली सड़क को लेकर रविवार को लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शीघ्र बनवाने की मांग की।
आरोप है कि कई वर्ष से यह सड़क जर्जर है। टेंडर होने के बावजूद ठेकेदार ने बोल्डर गिराकर छोड़ दिया है, जिससे राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। नाराज लोग रविवार को सड़क पर उतर आए और ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
क्षेत्र के अभिषेक, रिंकू सिंह, जामवंत विश्वकर्मा, संतोष कुशवाहा, चंदन सिंह व मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कई वर्ष से यह सड़क गड्ढे में तब्दील थी। टेंडर तो हुआ, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया जा सका है, जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मनोज पांडेय ने कहा कि करुअना की तरफ से सड़क का निर्माण शुरू है। जल्द ही इस सड़क को बनवा दिया जाएगा। संवाद