फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth murdered in Deoria, case registered against five people

Deoria News: दावत के बहाने बुलाकर युवक पर किया हमला, मौत- मचा कोहराम; 5 लोगों पर केस दर्ज

Thu, 19 Dec 2024 05:52 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 05:52 PM IST
सार

ग्राम करमाजितपुर के देवी टोला निवासी सिंटू कन्नौजिया (26) पुत्र गिरिश कन्नौजिया को सोमवार की रात गांव एवं पड़ोस के ही कुछ युवक घर से कुछ दूरी पर दावत में ले गये। वहां पहुंचते ही सिंटू पर हमला कर दिए। लाठी डंडा व राड से मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उसे गौरी बाजार सीएचसी लाए।जहां उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Youth murdered in Deoria, case registered against five people
मृतक सिंटू कन्नौजिया( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्षेत्र के ग्राम करमाजितपुर के देवी टोला निवासी एक युवक को गांव एवं पड़ोस के ही कुछ युवकों ने घर से थोड़ी दूर पर दावत के बहाने बुलाकर उसकी लाठी डंडे और रॉड से पिटाई कर दी। जिससे वह लहुलूहान हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी गौरी बाजार ले गए।

विज्ञापन



जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां वृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या एवं दलित एक्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम करमाजितपुर के देवी टोला निवासी सिंटू कन्नौजिया (26) पुत्र गिरिश कन्नौजिया को सोमवार की रात गांव एवं पड़ोस के ही कुछ युवक घर से कुछ दूरी पर दावत में ले गये। वहां पहुंचते ही सिंटू पर हमला कर दिए। लाठी डंडा व राड से मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उसे गौरी बाजार सीएचसी लाए।जहां उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में एक दिन इलाज के बाद गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान वृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

Youth murdered in Deoria, case registered against five people
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां शकुंतला देवी की तहरीर पर रामप्रवेश निषाद पुत्र केशव निषाद, गंगासागर निषाद पुत्र मदन निषाद, विक्रम निषाद पुत्र परमहंस निषाद निवासीगण ग्राम भटौली बुजुर्ग, मोनू निषाद पुत्र सरदार निषाद ग्राम छितहीं बाजार रामलक्षन रुद्रपुर,मिट्ठू निषाद पुत्र अमर निषाद ग्राम वीरवां थाना गौरी बाजार के विरुद्ध हत्याकांड व दलित एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
क्षेत्र के ग्राम करमजितपुर के देवी टोला निवासी युवक को क्या पता था कि जिन लोगों ने उसे दावत में बुलाया है।वही उसके जान के दुश्मन बन जाएंगें।आखिर दावत में कौन ऐसी बात हुई कि सिंटू के साथियों ने पीट-पीट कर उसे लहूलुहान कर दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान जब सिंटू की मृत्यु हुई तो उसके माता-पिता बदहवास हो गए। पोस्टमार्टम के बाद वृहस्पतिवार की देर रात जब उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में चित्कार मच गया। माता-पिता के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

ग्राम करमाजितपुर के देवी टोला निवासी गिरीश कनौजिया की दो संतान एक पुत्री कविता व पुत्र सिंटू था।कुछ वर्ष पूर्व पुत्री कविता का विवाह हो गया और वह अपने घर चली गई।गिरीश प्राइवेट विद्यलय में शिक्षण का कार्य कर परिवार का गुजर बसर कर रहे थे।

कुछ समय से वे बीमार पड़ गए।परिवार का भरण पोषण आंगनबाड़ी कार्यकत्री उनकी पत्नी शकुंतला देवी के कंधों पर आ गया।होनहार पुत्र सिंटू की मृत्यु से पति-पत्नी का एकमात्र सहारा छिन गया।या यूं कहें कि घर का इकलौता चिराग बुझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed