{"_id":"6ada5beb6ed4fd14e60d5029","slug":"youth-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-cousin-injured-deoria-news-c-208-1-deo1023-194916-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
Fri, 23 Oct 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के कुसमौनी तिराहे के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोपेड सवार युवक गुड्डू चौलिसिया की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई आनंद चौलिसिया घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। मृतक के पिता हरिश्चंद्र चौलिसिया की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा 19 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। बैकुंठपुर से देवरिया जा रहे गुड्डू और आनंद की मोपेड में पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मोपेड अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर की पुलिया से टकरा गई। गुड्डू सड़क की दूसरी ओर गिर पड़ा, जबकि आनंद नहर में जा गिरा।
गंभीर चोट लगने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने शोक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण तत्काल सूचना नहीं दी। बाद में पिता ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ गौरव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।