{"_id":"66a150a67e0030388d0bd204","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-in-pgi-during-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-131065-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के नर्सरी चौराहा के पास एक माह पहले हुआ था हादसा
- मृतक के भाई ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नर्सरी चौराहा के पास तकरीबन एक माह पहले हुए सड़क हादसे में घायल 36 वर्षीय युवक की पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भाई ने थाने पहुंच बुधवार को अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण गोरखपुर से रेफर किया गया था।
बिहार के जिला सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के हरनाटार निवासी मृतक चंदन कुमार सिंह (36) अहमदाबाद में सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करते थे। उनका परिवार गोरखपुर में है। घटना से चार दिन पहले ही चंदन अहमदाबाद से गोरखपुर आए। 22 जून की शाम को वह गोरखपुर से पत्नी सोनी देवी और बेटी आकृति (5) को बाइक से लेकर गांव के लिए चले। देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के नर्सरी चौराहा, बरवां उपाध्याय मोड़ के पास पीछे से एक वाहन ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चंदन सिंह सड़क पर जा गिरे, जबकि पत्नी बेटी गड्ढे में गिर गईं।
स्थानीय लोगों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। वहां से डाॅक्टर ने तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया। हालांकि हालत गंभीर देख गोरखपुर के डाॅक्टर ने चंदन को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चंदन सिंह दस जुलाई को मौत हो गई। बुधवार को भाई अश्वनी कुमार सिंह थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो पुलिस जांच कर केस दर्ज करेगी।