{"_id":"6457ebb5d0c88df1af04a818","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-deoria-news-c-7-1-156167-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर वकीलगंज चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
क्षेत्र के कतौरा निवासी राजेश बांसफोर 40 वर्ष पुत्र रामसहाई शनिवार देर शाम किसी काम से वकीलगंज चौराहे पर गया था। वह देर रात पैदल घर आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी गौरीबाजार ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां हालत गंभीर देख कर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज जाते समय बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है।