{"_id":"6457e9b76e1f20b70c0f1408","slug":"youth-injured-in-pickup-and-bike-collision-deoria-news-c-7-1-156226-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक घायल
Sun, 07 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
पलियां मोड़ के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के पलियां मोड़ के निकट रामजानकी मार्ग पर शनिवार देर शाम पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें जयनगर वार्ड निवासी और बाइक सवार रामजतन घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।
जयनगर वार्ड निवासी रामजतन पुत्र लारी घर से किसी कार्य से बाइक से कपरवार की ओर जा रहे थे। लोगों के अनुसार वह पलियां मोड़ के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज और अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना देख आसपास के लोग जुट गए। भीड़ आती देख पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी।