{"_id":"692ddd0869c0ed3b57040450","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-gujarat-body-found-in-drain-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169169-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गुजरात में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गुजरात में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नाले में मिला शव
Mon, 01 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पैकौली। गुजरात के गणेश नगर में वेल्डिंग का काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव नाले में मिला। परिजनों के मुताबिक वह 24 नवंबर को अपने रूम से अचानक लापता हुआ था। उसी दिन से उसका मोबाइल बंद था। सूचना पर पहुंचे उसके साढ़ू ने युवक की पहचान की। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सुरौली थाना क्षेत्र पैकौली गांव निवासी होली सिंह (38) पुत्र स्व. सुधीर सिंह पिछले करीब एक साल से गुजरात में रहकर वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। सहकर्मियों के अनुसार 24 नवंबर को अपने रूम से निकला था और फिर वापस नहीं आया था। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था। रविवार की सुबह एक नाले में अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को बुलाकर पहचान कराई तो साढ़ू ने शव देखकर पहचान कर ली।
उसके बाद युवक के घर फोनकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद गुजरात के लिए रवाना हो गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। मां मुन्नी देवी, पत्नी नीतू सिंह और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बेहोश हो जा रही है।