{"_id":"6a76245e6e96807c7b02c20d","slug":"youth-dies-after-falling-into-a-well-deoria-news-c-208-1-deo1026-188652-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुएं में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुएं में गिरकर युवक की मौत
Sat, 08 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। धनौती गांव के पास शुक्रवार को एक युवक कुएं में गिर गया। पुलिस ने युवक को कुएं से निकलवाया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। महुआडीह थाना क्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव के पास मुख्य मार्ग के किनारे स्थित बगीचे में शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे लगभग 35 वर्षीय युवक कहीं से आया। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था।
असंतुलित होकर कुएं में गिर गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुएं की जगत पर बैठा था। संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। बच्चों ने कुएं में गिरते हुए देख कर शोर मचाया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद