फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth Congressmen demonstrated on Manipur incident, submitted memorandum

Deoria News: मणिपुर की घटना पर युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Jul 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth Congressmen demonstrated on Manipur incident, submitted memorandum
म​णिपुर की घटना को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर जताया विरोध।सं
मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
शहर के टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में सुभाषा चौक पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना शर्मनाक है। महिलाओं के इज्जत व सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार में उनकी इज्जत नहीं बच पा रही है। कहा कि राष्ट्रपति को वहां की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

जिला मीडिया को-ऑर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि नारी के सम्मान के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। नारी का अपमान करने वालों को कठोर दंड देने की जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि मणिपुर की जनता को न्याय नहीं मिला तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भारती, अभिषेक वर्मा, देवेंद्र नाथ तिवारी, विजय कुमार वर्मा, वासुदेव तिवारी, संदीप पांडेय, विजय शेखर मल्ल, आलोक, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed