{"_id":"6671f8be8432ca77030b8976","slug":"youth-body-found-near-wine-shop-deoria-news-c-208-1-deo1004-128177-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब भट्ठी के पीछे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब भट्ठी के पीछे मिला युवक का शव
Wed, 19 Jun 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के बिहार सीमा स्थित पुलिस चेक पोस्ट के समीप 500 मीटर दक्षिण स्थित देसी व अंग्रेजी शराब की भट्ठी के पीछे मंगलवार की शाम एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के रेहरवा निवासी विनोद (30) दो सप्ताह पूर्व अपने कई साथियों के साथ लार थाने के मेहरौना में बकरीद पर्व पर झूला लगाने पहुंचा था। पिछले साल मेले में अच्छी कमाई हुई थी। इसी लालच में इस वर्ष भी झूला लगाने आया था। साथ आए लोगों में विश्वनाथ पुत्र राम केवल ने बताया कि सुबह मंगलवार को पैसे ले बाजार में कपड़ा खरीदने की बात बताकर निकला था। उसका शव मेहरौना स्थित देसी व अंग्रेजी शराब की दुकान के पीछे पाया गया। चर्चा है कि उसकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है। इस संबंध में मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद