फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth beaten in barhaj died

बरहज में युवक की पीटकर हत्या

Sat, 20 Jun 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
youth beaten in barhaj died
बरहज के पैना गांव निवासी और मृतक धर्मेंद्र सिंह के दरवाजे पर लोगों से पूछताछ करते एसपी और मृतक धर? - फोटो : DEORIA
बरहज में युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन

सिर पर धारदार हथियार से भी प्रहार, घसीटकर ले जा रहे थे
मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना की जानकारी ली, कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/ देवरिया। सरयू नदी के किनारे दियारा में शनिवार की दोपहर कुछ लोगों ने पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। कुछ लोग शव घसीटकर ले जा रहे थे, लेकिन गांववालों के जुटने पर ऐसा नहीं कर सके। सूचना पर बरहज के साथ ही मईल, भलुअनी और खुखुंदू पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। सात नामजद सहित कुछ अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बरहज थानाक्षेत्र के पैना गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) सरयू नदी के किनारे दियारा में अपने खेत में झोपड़ी डालकर छावनी बनाए हैं। प्रतिदिन वह पशुओं को चराने के लिए उधर ही जाते थे। दिन में झोपड़ी में रहते और अन्य कार्य करते थे। यहीं, बगल में ही मौना गढ़वा के मथुरा और छोटेलाल पुत्र गण पल्कू चौहान का खेत है। दोनों के बीच पानी चलाने के लिए नाली को लेकर वर्षों से विवाद चलता है। शनिवार की दोपहर दो बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मथुरा के समर्थन में उसके कई सगे लोग भी आ गए। पिटाई से धर्मेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद उन लोगों ने उनके सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से धर्मेंद्र की मौत हो गई। वे लोग धर्मेंद्र को खींचकर ले जाने लगे। इसी दौरान दोनों गांवों के काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर एसडीएम गजेंद्र कुमार, सीओ दिनेश सिंह यादव, तहसीलदार वंशराज राम, नायब तहसीलदार जीतेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अनिल पांडेय मौके पर पहुंचे। दो गांवों के बीच विवाद की स्थिति को देखते हुए खुखुंदू, मईल और भलुअनी थाने की पुलिस मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और छह से अधिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि धर्मेंद्र के भतीजे नीतेश सिंह की तहरीर पर मथुरा चौहान, छोटेलाल चौहान, रविंद्र चौहान, अशोक चौहान, सदानंद, राजेश, मानसिंह चौहान समेत कुछ अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। धर्मेंद्र की हत्या की खबर मिलते ही पत्नी सुमन सिंह दहाड़ें माकर रोने लगीं। उनके दरवाजे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बरहज थाना प्रभारी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed