{"_id":"66708ffbf3b6f8d2ed088244","slug":"youth-beaten-died-deoria-news-c-208-1-deo1004-128111-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोबाइल फोन चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोबाइल फोन चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, मौत
Tue, 18 Jun 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
बनकटा रेलवे स्टेशन पर हुई घटना, पीएचसी से घायल युवक को देवरिया मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
मेडिकल कॉलेज में युवक की हुई मौत, पुलिस घटना की जानकारी से कर रही इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बनकटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम को मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में एक युवक की पिटाई कर दी गई। पिटाई के दौरान जब युवक के नाक और मुंह से खून निकलने लगा तो हमलावर ही घायल युवक को पीएचसी पर ले गए। यहां युवक की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पिटाई से मौत की चर्चा आम हो गई। युवक को घेर कर पूछताछ कर रहे आरोपियों का एक छोटा सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसमें मृतक का चेहरा तो स्पष्ट है किंतु हमलावरों की सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है।
मृतक बिहार के सिवान जिले का रहने वाला बताया जाता है। इस घटना के बारे में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ओमप्रकाश भार्गव ने बताया कि शनिवार को मेरी ड्यूटी नहीं थी। उस दिन दूसरे डॉक्टर ड्यूटी पर थे। घटना के बारे में मैं जानकारी ले रहा हूं। बनकटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। थाने के सामने ही रेलवे स्टेशन है। अगर ऐसी कोई घटना हुई होती जानकारी होती या फिर स्टेशन मास्टर मुझे जानकारी देते। पुलिस ने इस घटना से इन्कार किया। वहीं, भटनी जीआरपी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर एक युवक के घायल होने की सूचना मिली। जब तक हम लोग पहुंचते तब तक कुछ युवक पीएचसी में लेकर चले गए थे। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत कैसे हुई है। इस संबंध में तरह-तरह की चर्चा स्टेशन पर मौजूद लोग कर रहे थे।