{"_id":"6668b6626f2580494f0625a7","slug":"youth-beaten-deoria-news-c-208-1-deo1004-127626-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: असलहा दिखाकर युवक को उठाया, पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: असलहा दिखाकर युवक को उठाया, पीटकर किया घायल
Wed, 12 Jun 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को चारपहिया वाहन सवार कुछ युवकों ने सोमवार की रात असलहा दिखाकर उठा लिया। बाद में मारपीट कर घायल कर छोड़ दिया। युवक ने मंगलवार को थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के अघाव के रहने वाले अभिषेक कुशवाहा व बंजरिया के रहने वाले विनय उर्फ भोला ने बताया कि बीती रात खोराबार गांव के हरिओम यादव के घर खाना खाने जा रहे थे। उसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे खोराबार गांव के कुछ लोग पचरुखिया गांव के पास हमलोग को रोक लिए व असलहा दिखा कर चारपहिया वाहन में बैठा कर जंजीरहा प्राथमिक विद्यालय पर ले जाकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। आरोप है कि पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी हैं। पीड़ित अभिषेक ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष अमित राय ने बताया कि घटना की जानकारी है मामले की छानबीन की जा रही है।