{"_id":"6457eb3d6e73c8140006d929","slug":"youth-and-old-man-died-due-to-train-deoria-news-c-7-1-156161-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन की चपेट से युवक व बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन की चपेट से युवक व बुजुर्ग की मौत
Sun, 07 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
गौरीबाजार के रामजानकी कॉलोनी के रहने वाला था युवक, बैतालपुर के बढ़या तिवारी रेलवे ढाला निवासी था बुजुर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार/बैतालपुर। थाना क्षेत्र के एक युवक और बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से कट कर हुई है। जबकि बुजुर्ग रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
गौरीबाजार के रामजानकी कालोनी वार्ड नंबर-7 निवासी एहसान अली 40 वर्ष पुत्र यासीन रविवार की सुबह घर से गोरखपुर जाने के लिए कह कर निकला। वह गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहा था। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार वह बोगी में फाटक के पास खड़ा था। इसी बीच ट्रेन चलने पर झटका लगने से वह नीचे ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने पाकेट से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। घटना के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
वहीं बैतालपुर के बढ़या तिवारी रेलवे ढाला के पास रेल लाइन पार करते समय 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोगों जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहचान नथई यादव पुत्र शिवव्रत यादव निवासी बढि़या तिवारी के रूप में की। जीआरपी के एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक से बरामद शव की शिनाख्त कर ली गई है। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आ रही है।