फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youngters cut by train

ट्रेन से कटकर नाबालिग युगल ने दी जान

Sat, 06 Jun 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
youngters cut by train
भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटी निशा के पिता से पूछताछ करती जीआरपी पुलिस भटनी - फोटो : DEORIA
ट्रेन से कटकर नाबालिग युगल ने दी जान
विज्ञापन

भाटपाररानी रेलवे स्टेशन की घटना, शुक्रवार की शाम ही पहुंच गए थे स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपारानी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को तड़के एक नाबालिग युगल ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी भटनी को जानकारी दी। जीआरपी भटनी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान हो गई है।

खामपार थानाक्षेत्र के सरया गांव निवासी बालचंद का 17 वर्षीय बेटा अजय प्रसाद का रिश्तेदारी में आई किशोरी निशा (16) से प्रेम हो गया था। निशा बरहज थानाक्षेत्र के तेलिया शुक्ल गांव के रहने वाले हरिलाल प्रसाद की बेटी थी। निशा चार माह पहले बीमार मौसी सरया निवासी प्रभावती देवी की देखरेख करने आई थी। यहां उसका अजय से प्रेम हो गया। शुक्रवार की देर शाम दोनों घर से निकले और भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर आ गए। स्टेशन पर रेलकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने को कहा। वे दोनों प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने टीन शेड के नीचे एकांत में बैठ गए। अजय के पॉकेट से फ्यूराडान की शीशी मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया होगा और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डाउन मेन लाइन के ट्रैक के बीच लेट गए होंगे। डाउन ट्रैक पर तड़के तीन बजे मालगाड़ी से दोनों का हाथ कट गया तथा सिर में गहरी चोट लग गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मुकेश कुमार वॉकी-टॉकी से भाटपाररानी स्टेशन मास्टर को सूचना देने के बाद आगे बनकटा रेलवे स्टेशन गए और गाड़ी रोककर घटना की लिखित सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी भटनी को दी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिए। अजय के मोबाइल के सिम से उसकी पहचान कर परिवारवालों को सूचना दी। बाद में निशा के परिवारवालों को भी सूचना दी गई। परिवारवालों ने दोनों शवों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जीआरपी भटनी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। शवों की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed