फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youngster girl cut by train

भाई की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने ट्रेन से कटकर दी जान

Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
youngster girl cut by train
भाई की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन

छपिया जयदेव गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भाई के डांटने से नाराज एक किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से मृतक का भाई फरार है। चर्चा है कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी।

छपिया जयदेव गांव की रहने वाली सुमित्रा देवी अपनी दो बेटियों और एक बेटे की परवरिश करती हैं। बृहस्पतिवार सुबह किसी बात को लेकर बेटी विनीता (16) और बेटे पन्ने लाल में कहासुनी हो गई। गुस्से में पन्ने लाल ने विनीता को डांटते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज विनीता गांव के समीप गोरखपुर-सिवान रेल खंड पर पहुंच गई और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी होते ही रेलवे ट्रैक पर आसपास के गांववालों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घटना के बाद से भाई लापता है। इस बाबत एसओ सुनील त्रिपाठी ने बताया कि परिवार वाले किशोरी को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। गांववालों से सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed