फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youngster drowned

Deoria News: गोर्रा नदी में नहाने के दौरान डूबा किशोर

Tue, 21 May 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
youngster drowned
गोर्रा नदी में नहाने के दौरान डूबा किशोर
विज्ञापन

देर शाम तक तलाश करने में जुटी रही गोताखोरों की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गोर्रा नदी में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद भी गोताखोरों की टीम उसे नदी में ढूंढ़ नहीं पाई। वह अपने दोस्तों के साथ सोमवार की दोपहर नहाने गया था कि अचानक गहराई में जाने से डूब गया।
पचमा गांव के रहने वाले राधेश्याम यादव का बेटा हरिनाथ यादव (16) कन्हौली इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। सोमवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह गांव के दोस्तों के साथ करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित गोर्रा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह फिसल कर गहराई में चला गया। किशोर को डूबते देखकर दोस्त बदहवास होकर भाग निकले। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण नदी में बचाने को कूद पड़े, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की टीम ने भी नदी में छानबीन की। देर शाम गोरखपुर से गोताखोरों की टीम पहुंच कर गोर्रा नदी में डूबे किशोर का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed