फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man's body found in Chhoti Gandak river, sensation

Deoria News: छोटी गंडक नदी में मिला युवक का शव, सनसनी

Wed, 27 Aug 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Young man's body found in Chhoti Gandak river, sensation
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के कोटवा बावन मोर्चा स्थित छोटी गंडक नदी में बुधवार की देर शाम को युवक शव उतराता हुआ देखकर लोगों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर पहचान कराई।
विज्ञापन

युवक की शिनाख्त शहर के अबूबकर के रहने वाले राजकुमार जायसवाल (45) के रूप में हुई। ्र कोटवा बावन मोर्चा के पास छोटी गंडक नदी में बुधवार की देर शाम शव उतराता हुआ देखकर लोगों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाकर पहचान में जुट गई। शव की पहचान शहर के अबूबकर के रहने वाले राजकुमार जायसवाल (45) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह हेतिमपुर अपने किसी रिश्तेदार के घर आया था। आज उसका इस तरह संदिग्ध हाल में शव मिला।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार शव एक दिन पहले का लग रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि छोटी गंडक नदी में शव मिला है। उसकी पहचान अबूबकर नगर के राजकुमार जायसवाल के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed