{"_id":"67365a4bf1a276e1260f5b17","slug":"young-man-shot-dead-road-jammed-deoria-news-c-208-1-deo1004-139813-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम
Fri, 15 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। जिले की सीमा से सटे बिहार प्रांत के गुठनी थानाक्षेत्र के बरपलिया गांव के चंदन कुमार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग को बरपलिया गांव के समीप जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस ने परिजनों से कहा कि इस घटना को सड़क दुर्घटना लिखवा दीजिये, चार लाख का मुआवजा मिलेगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदन के परिजन को अधिकारियों को मौके पर बुलाने की शर्त पर सुबह छह बजे से बीच सड़क पर शव रख यातायात बाधित कर दिया। सड़क जाम के आठ घंटे तक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने बीच सड़क पर टेंट डाल दिया और प्रदर्शन करने लगे। देर से मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अजित प्रताप सिंह, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी सीओ अमर ज्योति कुमार व प्रभारी श्रम प्रवर्तन ने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सामाजिक सुरक्षा योजना से बीस हजार तथा पीड़ित परिवार की तीनों बेटियों की शादी में पचास पचास हजार का अनुदान सरकार द्वारा दिलाया जाएगा। आश्वासन के बाद धरना समाप्त कराया। सड़क जाम के आरंभ में मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम से प्रदर्शन कर रहे युवक उलझ गये और उन्हें वहां से वापस जाने की बात करने लगे। विधायक अभी कुछ कहते तब तक कुछ युवक हो-हल्ला करने लगे।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार (21) निवासी गुठनी बुधवार रात गोरखपुर से इलाज कराकर लौटी अपनी मां रमांती देवी और बहन निशा कुमारी को गुठनी चौराहा से रिसीव कर बाइक से घर बरपलिया ले जा रहा था। दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने गुठनी चौराहा और बरपलिया गांव के बीच से चंदन का पीछा करना शुरू किया था। खिरौली और बरपलिया गांव के बीच अपराधियों ने चलती बाइक से चाभी निकालने की भरपूर कोशिश करते रहे और चंदन भागने का प्रयास करता रहा। बरपलिया गांव के पहले सरकारी स्कूल के समीप एक बाइक वाला आगे से घेरकर रुकने पर विवश कर दिया। मां बहन के रोने-गिड़गिड़ाने का परवाह किए बगैर पिस्टल से सर में गोली मारकर अपराधी दरौली की तरफ फरार हो गए। शोरगुल और गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चंदन को गुठनी अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह चार बजे शव जब गांव पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सुबह से ही सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। अपराधियों के गोली का शिकार चंदन कुमार अपने घर का इकलौता चिराग था। बरपलिया गांव में युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों द्वारा गुठनी-दरौली मुख्य सड़क को जाम करने के बाद जमकर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों के सड़क जाम से जहां यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं लोगों को भी काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन के कड़ी मशक्कत के बाद जाकर आठ घंटे बाद सड़क जाम को हटाया गया। डिप्टी कलेक्टर सह सीओ अमर ज्योति ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है।