फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man's death due to current grief

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 10:41 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Young man's death due to current grief
घर के उपर से गुजरा है हाईटेंशन बिजली का तार - फोटो : अमर उजाला
 घर के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन बिजली की तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रात को छत पर सोने के दौरान यह हादसा हुआ। सूचना पर तहसीलदार पहुंचे और घटना की जानकारी लिए। घर वालों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया और शव को दफना दिया। दो साल पूर्व मृतक का भाई इसी बिजली तार की चपेट में आकर झुलस गया था।  
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के छितरौली गांव निवासी हामीद अंसारी के घर के ऊपर से बिजली का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। शनिवार की रात करीब 10 बजे हामीद का 26 वर्षीय बेटा जाकीर अंसारी उर्फ बिट्टन सोने के लिए छत पर गया। अभी वह सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था। उसी दौरान वह छत से गुजरे बिजली की तार की चपेट में आ गया। घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार पहुंचे और पीएम कराने की बात कही। लेकिन घर वाले पीएम कराने से मना कर दिया। घर वालों का आरोप है कि बिजली का तार हटवाने के लिए कई बार शिकायत विभागीय अफसरों से की गई। लेकिन तार नहीं हटा। युवक की मौत के बाद घर वालों में कोहराम मच गया। इसकी पत्नी सबाना खातुन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इसके दो बेटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed