फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man returning after giving invitation for sister's wedding attacked

Deoria News: बहन की शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे युवक पर हमला

Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man returning after giving invitation for sister's wedding attacked
खुखुंदू। बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गए युवक को कुछ मनबढ़ों ने घेरकर उसके ऊपर हमला कर दिया। वारदात शुक्रवार की दोपहर में कोला गांव के पास की है। आरोप है कि एक साल पुरानी बात को लेकर चार-पांच मनबढ़ों ने युवक की बाइक रोककर उसे चारों तरफ से घेरकर सरेराह वारदात को अंजाम दिया और धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक भटनी के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई करता है। आरोप है कि एक साल पहले उसके दोस्त से किसी युवती से बात करने पर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। उसी रंजिश में उसकी पिटाई की गई है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed