फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man of pindi died in pune

पिंडी के युवक की पुणे में मौत

Fri, 04 Dec 2020 05:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
young man of pindi died in pune
पिंडी के युवक की पुणे में मौत
विज्ञापन

पिंडी। पिंडी गांव के युवक की महाराष्ट्र प्रांत के पुणे शहर में मौत हो गई। इस खबर से घर में कोहराम मच गया।
पिंडी गांव निवासी हरि दयाल जायसवाल का पुत्र अभिमन्यु जायसवाल (22) कुछ माह पूर्व महाराष्ट्र प्रांत के पुणे शहर में सेटरिंग का काम करने गया था। भवन निर्माण के दौरान 15वीं मंजिल से प्लाईउड अभिमन्यु के सिर पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। अभिमन्यु के साथ उसका परिवार भी था। पति की मौत की खबर से पत्नी रीता देवी बेहोश हो जा रही है। गांव में भी मां शकुंतला देवी, पिता हरि दयाल जायसवाल, पुत्र कन्हैया, पुत्री अनु, अमृता, परी, भाई राजकुमार व मुन्ना का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिमन्यु ही अपने माता-पिता का सहारा था। अभिमन्यु की मौत से उसके माता पिता भी बेसहारा ही गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed