{"_id":"62d6592d69d5815b3f09600e","slug":"young-man-hanged-himself-in-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम
Tue, 19 Jul 2022 12:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:41 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। इससे नाराज सन्नी कमरे की कुंडी के सहारे फंदा से झूलकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जनपद के बरहज थाना के चकरा बोधा निवासी सन्नी चौहान (21) मंगलवार सुबह अपनी ससुराल कोतवाली थाना के मालीपुर गांव में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर घटना की जांच में जुट गई। मौत का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चकरा बोधा निवासी सन्नी ने 9 माह पहले मालीपुर गांव निवासी राजेंद्र चौहान की बेटी काजल चौहान से प्रेम विवाह किया था। उसकी दो बहनें ममता व अनीता की शादी भी इसी गांव में हुई है। मृतक करीब 22 दिन से ससुराल में रह रहा था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। इससे नाराज सन्नी कमरे की कुंडी के सहारे फंदा से झूलकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक नवीन मिश्र ने बताया कि फंदे से लटक युवक ने ससुराल में जान दी है। पत्नी से विवाद होने की जानकारी मिल रही है। घटना की जांच की जा रही है।