{"_id":"6807e9f0b474d8090d0f90fa","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-electric-current-deoria-news-c-208-1-sdn1004-152103-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Wed, 23 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
भटनी। घांटी बाजार में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह मैरिज हाॅल में टेंट लगा रहा था। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, भटनी के घांटी खास गांव निवासी रूदल कुशवाहा (18) शादी समारोह में टेंट आदि लगाने का काम करता था। मंगलवार की शाम घांटी बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था।
रात करीब आठ रूदल टेंट का पर्दा ठीक कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि करंट लगने स युवक की मौत की सूचना मिली है। संवाद