{"_id":"6826383381dc11de8e071275","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-chhapra-intercity-express-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-153661-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 16 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाले के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक की छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के चपेट में आने से मौत हो गई। वह रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर बगल से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी ओमप्रकाश (45) मूकबधिर था। बृहस्पतिवार की सुबह वह किसी कार्य से भटनी गया था। रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला ट्रेन आने की सूचना पर बंद था। ऐसे में वह बगल से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।
इसी दौरान छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ उसे सीएचसी ले गई, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मूकबधिर होने के कारण उसे सुनाई नहीं देता था। बृहस्पतिवार की सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। उसकी तलाश की जा रही थी, तभी आरपीएफ से उसके घायल होने की सूचना मिली।
आरपीएफ निरीक्षक केडी राय ने बताया कि आरपीएफ की टीम लगातार जागरूकता अभियान चलाकर ट्रैक पार करने से लोगों को बचने को कह रही है।