{"_id":"6afb518db209afd06305e0d8","slug":"female-students-were-made-aware-of-safety-deoria-news-c-208-1-deo1049-196821-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Tue, 17 Nov 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं के पंफलेट वितरित किए गए।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में एकौना, श्रीरामपुर और रामपुर कारखाना थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। एकौना गांव में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्माइल, पड़री स्थित ग्रामीण बैंक के पास उपनिरीक्षक रामसदन यादव और गुदरी बाजार में उपनिरीक्षक अंतिमा मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। संवाद