{"_id":"6afb5166f52168f28d0ae754","slug":"villagers-protest-over-drainage-issue-deoria-news-c-208-1-deo1040-196803-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जलनिकासी की समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जलनिकासी की समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Tue, 17 Nov 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
कपरवार। खोरी गांव की अनुसूचित बस्ती में जलनिकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद तहसील पहुंचकर तहसीलदार दुर्गेश प्रसाद चौरसिया को ज्ञापन सौंपा। समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
सपा के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नालियों का पानी सड़क पर भर रहा है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। अनुसूचित बस्ती में गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि खंड विकास अधिकारी और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो वे सड़क पर जमा गंदे पानी में बैठकर धरना देंगे। इस दौरान सतीश सिंह, राम सरीखा प्रसाद, विनोद प्रसाद, राम नगीना, राजकुमार प्रसाद, मन्नू प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।