फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man attacked with sharp weapon due to old rivalry

Deoria News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sharp weapon due to old rivalry
नाली के प्रदूषित पानी बहाने को लेकर लंबे समय से चल रहा है विवाद
विज्ञापन


बरहज। भलुअनी क्षेत्र के परसियां ओझा गांव में रविवार की रात में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से नितेश पुत्र नागेंद्र चौहान पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। नितेश के गर्दन और सीने पर गहरे जख्म के निशान हैं। मामले में पुलिस हत्या के प्रयास आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को दी तहरीर में नागेंद्र की पत्नी सरोज देवी ने पुलिस को बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही पांच लोग दरवाजे पर पहुंच गए। मेरे पुत्र नितेश की हत्या करने की नीयत से उस पर टूट पड़े। बीच-बचाव करने पर मुझे भी मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। किसी तरह जाकर मामला शांत हुआ। आननफानन में लोग नितेश को इलाज के लिए ले गए। ग्रामीणों के अनुसार प्रदूषित पानी बहाने को लेकर नितेश के घर से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर मारपीट हुई है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि संतोष प्रजापति, नंदलाल, सिंटू, दिवाकर, नक्षत्र के विरुद्ध गंभीर धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed