फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   You know there is BJP government, you will be fine

Deoria News: जान रहे हो बीजेपी की सरकार है, ठीक हो जाओगे

Wed, 24 Jul 2024 03:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
You know there is BJP government, you will be fine
- खुखुंदू गांव के नूनखार मार्ग पर स्थित अल्लाउद्दीन के बेटे जलालुद्दीन को मोबाइल फोन पर अधिकारी बता बोला शख्स, आडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र में एक आडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपने को लखनऊ का अधिकारी बता खुखुंदू गांव निवासी अलाउद्दीन के बेटे जलालुद्दीन को हड़का रहा है कि मुसलमान हो, जान नहीं रहे हो बीजेपी की सरकार है। कभी भी तुम्हारे घर में पुलिस जांच कर सकती। ज्यादा बोले तो ठीक हो जाओगे।
पीड़ित मोबाइल फोन पर धमकी भरी बात सुन हक्का बक्का रह गया। वाक्या एक पखवाड़े पूर्व का बताया जा रहा है। खुखुंदू पुलिस अलाउद्दीन के घर लखनऊ से शिकायत होने की बात बता उसके घर पहुंची थी। अमर उजाला इस आडियो की पुष्टि नहीं करता। खुखुंदू गांव निवासी अलाउद्दीन नूनखार मार्ग पर रहते हैं। एक पखवाड़ा पहले वह दरवाजे पर शरीर में घाव होने पर सोए थे। तभी थाने से सादी वर्दी में दो सिपाही और वर्दी में एक दरोगा पहुंचे। पूछा रथ और गाड़ियों का कागज है। फिर देखा सीसीटीवी कैमरा लगा है, तो तुरंत अलाउद्दीन को उठाकर लेकर थाने चले आए।
विज्ञापन

थाने में एसओ के सामने पेश कर कहा इसके पास कई गाड़ियां हैं। एसओ बोले अच्छी बात है फिर छोड़ दिया। फिर अलाउद्दीन का बेटा जलालुद्दीन एक सिपाही से पूछा पिता को कहा ले गए थे। उसने लखनऊ के अधिकारी का नंबर बता जलालुद्दीन को दे दिया और बोला बात करो। बात करने पर उसने अपने को अधिकारी बता कहा बोल क्या बात है। जलालुद्दीन बोला साहब आपने पुलिस भेजी थी। अधिकारी बोला हां, गाड़ियों का कागज है। जलालुद्दीन ने बोला हां। उसने कहा कि मगर सिपाही और दरोगा ने पिता से कागज नहीं मांगा, सीधे उठा ले गए। वह बीमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोला मुसलमान हो बीजेपी की सरकार है। ठीक हो जाओगे। पुलिस का पाॅवर है, कभी भी तुम्हारे घर की जाकर जांच कर सकती हैं। जलालुद्दीन ने एसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। इस समय यह आडियो खूब वायरल हो रहा है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। पता करता हूं। क्या बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed