फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   You have to suffer the pain along with the milk... only then you get the Kevada Peda

Deoria News: दूध के साथ खुद भी तपना पड़ता है...तब मिलता है केवड़ा का पेड़ा

Sun, 01 Mar 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
You have to suffer the pain along with the milk... only then you get the Kevada Peda
भटनी के केवड़ा चौराहे पर बर्फी की दुकान लगाता दुकानदार। संवाद
भटनी। कस्बे की केवड़ा चौराहे की बर्फी अपनी शुद्धता और स्वाद के कारण दूर-दूर तक पहचान बना रही है। रोज करीब 500 लीटर दूध से बनी बर्फी शाम तक बिक जाती है। इस खास मिठाई की मांग त्योहारों में बढ़ जाती है। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों में रहने वाले लोग भी घर आते और जाते समय इसे जरूर ले जाते हैं। आलम है कि कड़ाही से उतरते ही ग्राहकों का जमावड़ा लग जाता है और बर्फी चंद घंटे में ही खत्म हो जाती है, लेकिन इसे शुद्ध बनाने के लिए कारीगरों को भी घंटों कड़ाही के सामने तपना पड़ता है।
विज्ञापन

भटनी रेलवे स्टेशन से सटे उत्तर दिशा में केवड़ा वार्ड स्थित है। वार्ड के रहने वाले दुकानदार केवड़ा वार्ड के चौराहे पर बर्फी और चाय की दुकान चलाते हैं। दुकानदार सुबह गांवों से आने वाले दुधियों से दूध खरीदते हैं और फिर उसे कोयले वाले चूल्हे पर जलाते हैं। पारंपरिक विधि से तैयार खोवा से पेड़ा बनता है, जिसकी शुद्धता ही बिक्री का आधार है।
विज्ञापन

--

दूध के साथ खुद भी तपना पड़ता है
शुद्ध बर्फी बनाने के लिए पहले शुद्ध दूध की व्यवस्था करनी होती है। फिर इसे कोयले की तेज आंच पर दो से तीन घंटे गर्म करना पड़ता है। तपती आग पर चढ़ी कड़ाही में उबल रहे दूध को लगातार चलाना पड़ता है, जिससे कि वह जले नहीं। बर्फी की शुद्धता के साथ कोई समझौता नही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश, दुकानदार
भोर से ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती। त्योहार और लगन के समय में दूध की कमी के चलते कई बार दुकान बंद हो जाती है। अगर शुद्धता से समझौता किया तो हमारा कारोबार चौपट हो जाएगा।
लक्ष्मी, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed