फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   yoth died by current in barat

बरात में युवक की करंट से मौत

Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
yoth died by current in barat
फाइल फोटो मृतक सैफ - फोटो : SALEMPUR
बरात में युवक की करंट से मौत
विज्ञापन

पानी पीने जा रहा था, जेनरेटर के खुले तार की चपेट में आया
बलिया जिला के नगरा थाना क्षेत्र के सरियाव मनवीर गांव सैफ बरात में खाना खिलाने का काम करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। बरात में खाना खिलाने का काम करने वाला युवक जेनरेटर के खुले तार की चपेट में आकर झुलस गया। वह भोजन कर पानी पीने जा रहा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बलिया जिले के सरिया मनवीर गांव की है।
बलिया जिले के सरियाव मनवीर गांव गए लार थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर दो का युवक जेनरेटर के तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से झुलस गया। यह देखकर शादी वाली जगह पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौत की जानकारी गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मझवलिया नंबर दो के रहने वाले सिराजुदीन का बेटा मोहम्मद सैफ (18) घर पर ही रहता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के सरियाव मनवीर गांव में बरात में खाना खिलाने का काम करने गया था। बरातियों को भोजन कराने के बाद वह भोजन कर पानी पीने जा रहा था। इसी बीच जेनरेटर के खुले तार की चपेट में आने से झुलस गया। मौत की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण प्रधान चंदन यादव के साथ सिकंदरपुर पहुंच गए। चार बहनों में वह अकेला भाई था। इकलौते बेटे की मौत की जानकारी होते ही मां सकीना खातून बदहवास होकर गिर पड़ीं। पिता सिराजुदीन दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद गांव के लिए रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक नगरा देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि युवक की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश! मान लिया होता मां की बात
लार। सोमवार को सैफ मां से जब नगरा में बरात में खाना खिलाने का काम करने की बात कहकर जाने के लिए कहा तो मां सकीना खातून ने उसे नगरा दूर होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया। इस पर वह जाने की जिद कर बैठा। कुछ देर बाद मां ने उसे जाने दिया। जाते हुए कहा कि सुबह जल्द घर लौट आऊंगा। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। मां रोते हुए कह रही थी कि काश! सैफ ने मेरी बात को मान लिया होता तो वह हमारे बीच होता। यह सुनकर मौजूद लोगों की आंखें डबडबा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed