फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Yoga week will be celebrated in secondary schools

Deoria News: माध्यमिक विद्यालयों में मनाया जाएगा योग सप्ताह

Tue, 13 Jun 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Yoga week will be celebrated in secondary schools
कार्यक्रम के लिए दी गई जिम्मेदारी, ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों को बुलाना होगी चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के माध्यमिक स्कूलों में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत योग शिक्षक प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों को विभिन्न आसनों एवं इसके फायदों के बारे में व्यावहारिक जानकारी देंगे। 21 जून को सुबह में शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को विशेष रूप से योग क्रियाएं कराई जाएंगी। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य ही अपने विद्यालय के नोडल होंगे, वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर चार नोडल तैनात किए गए हैं। हालांकि भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के पर्याप्त उपलब्धता के बारे में संभावना कम ही जताई जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नौवें वर्ष को भी धूमधाम तरीके से मनाने की तैयारियां जिले स्तर पर चल रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से इस बार की थीम हर घर आंगन योग बनाई गई है। माध्यमिक विद्यालयों को भी इससे जोड़ा गया है। इसके तहत 15 से 21 जून तक योग सप्ताह बनाने की योजना बनी है। इसके अंतर्गत 15 से 20 जून तक स्कूलों में सुबह छह से आठ बजे तक विद्यालय के योग शिक्षक, शारीरिक शिक्षक या कोई योगाचार्य, वहां के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्राणायाम, आसन, ब्रीथिंग अन्यास, योग से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक करेंगे। विद्यार्थियों की सहभागिता इसमें अवश्य हो, इसके लिए प्रधानाचार्यों को विशेष रूप से कहा गया है। इसके साथ ही इस सप्ताह में योग पर आधारित सेमिनार, आशुभाषण, पोस्टर प्रतियोगिता भी होनी है। ग्रीष्मावकाश के बावजूद 20 जून को स्कूलों को खोलकर साफ-सफाई करने एवं 21 जून को योग आसनों का अभ्यास कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

--------------
योग सप्ताह कार्यक्रम को हर माध्यमिक विद्यालयों में मनाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की सहभागिता हो, यह प्रधानाचार्य सुनिश्चित करेंगे। इसकी निगरानी के लिए एडीआईओएस राजेंद्र प्रसाद सरोज, प्रभारी एडीआईआईओएस महेंद्र प्रसाद को नोडल एवं शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज व श्री गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन के प्रधानाचार्य को सह नोडल बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन विद्यालय परिसर में सुबह में योगाभ्यास कराया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान, फल एवं जल की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.विनोद कुमार राय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed