{"_id":"6446cbf885a6a3e11c055c04","slug":"yoga-school-will-make-you-healthy-deoria-news-c-7-1-138513-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिले के 230 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सिखाया जाएगा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिले के 230 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सिखाया जाएगा योग
Tue, 25 Apr 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सेहतमंद बनाएगी योग की पाठशाला
-शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को योग गुरु के तौर पर दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के 230 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर योग की पाठशाला शुरू की जाएगी। इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस पर तैनात किए जाने वाले योग गुरुओं को गोपलापुर स्थिति श्रीरामचंद्र आश्रम में सोमवार को प्रशिक्षित किया गया। पहले बैच में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को योग गुरू के तौर पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. राजेश झा ने किया।
उन्होंने कहा कि लोगों को सेहतमंद रहने के लिए चिकित्सा के साथ ही योग के बारे में भी जागरूक रहना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए जो लोग योग सीखना चाहेंगे, उन्हें इन केंद्रों पर योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर योग शिक्षक तैनात होंगे। पहले 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 30 योग शिक्षकों का चयन कर लिया गया है, जबकि शेष पदों पर योग गुरुओं के चयन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही चयन के बाद उनकी भी तैनाती कर दी जाएगी। इन केंद्रों पर आने वाले लोगों को योगासन सिखाने के साथ ही उन्हें स्वस्थ खान-पान और जीवन शैली के बारे में भी समझाया जाएगा, जिससे वह स्वयं तो स्वस्थ रहें। जरूरत पड़ने पर दवाएं भी दी जाएंगी। महिलाओं को योग प्रशिक्षण लेने में कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर केंद्रों पर महिला योग गुरु की भी तैनाती की गई है।
बीएसए हरीश चंद्र नाथ ने कहा कि योग-ध्यान, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में सहायक है। इसके जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। साथ ही यदि किसी को कोई शारीरिक विकार है तो उसे पंचकर्म के जरिए दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ डीबी शाही, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, संतोष सिंह. सीमा गुप्ता, साधना द्विवेदी, ज्ञानमती देवी, अमृता पांडेय, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहीं।