{"_id":"68f933f82bd879ba17037e3d","slug":"yoga-instructor-commits-suicide-after-dispute-with-wife-deoria-news-c-208-1-deo1009-166216-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पत्नी से विवाद के बाद योग प्रशिक्षक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पत्नी से विवाद के बाद योग प्रशिक्षक ने की खुदकुशी
Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम को योग प्रशिक्षक बंद कमरे में खुदकुशी कर ली। उसका शव बंद कमरे में फंदे से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ और शहर कोतवाल ने परिजनों से जानकारी लिया। पुलिस की मानें तो पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठाया है।
मृतक की पहचान सुनील (36 वर्ष) पुत्र मुनीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामनाथ देवरिया निवासी योग प्रशिक्षक सुनील (36) अपने परिवार के साथ रहते थे।
दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया और उनकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ मायके चली गई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी मायके जाने के बाद लगातार मोबाइल पर सुनील से कहासुनी कर रही थी। वहीं, मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो मंगलवार की शाम सुनील ने कमरे में पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। देर रात जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ संजय रेड्डी भी पहुंच गए।
परिजनों का कहना है कि सुनील घरेलू तनाव से गुजर रहे थे। वह न केवल पत्नी से विवाद को लेकर परेशान थे। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है।