Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Yes, we are Biharis, and we are grateful to UP...

Deoria News: ‘हां, हम बिहारी हैं और यूपी के आभारी हैं...’

Fri, 20 Nov 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Yes, we are Biharis, and we are grateful to UP...
फोटो कैप्शन देवनगर महोत्सव में मंच पर गीत गाते मनोज तिवारी स्रोत संवाद
भाटपाररानी। देवनगर महोत्सव में बृहस्पतिवार की रात भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने अपने गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीत ‘हां, हम बिहारी हैं और यूपी के आभारी हैं...’ पर देर रात तक लोग थिरकते रहे।
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने अपने गीतों की शुरुआत प्रभु श्रीराम और उत्तर प्रदेश-बिहार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की। उन्होंने गाया, ‘सीता जी की धरती वाले, प्रभु श्रीराम के हम आभारी हैं, हां हम बिहारी हैं और यूपी के आभारी हैं।’ उन्होंने देवरिया और गोरखपुर के लोगों से मिले प्यार का भी जिक्र किया। श्रोताओं की फरमाइश पर अपना चर्चित गीत ‘रिंकिया के पापा’ भी सुनाया। इस पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन

उन्होंने देशभक्ति और भक्ति गीतों के साथ गीता के कर्मवाद का संदेश भी दिया। ‘राम सिया राम, जय जय राम सिया राम’ की प्रस्तुति से महोत्सव का माहौल भक्तिमय हो गया। उनके गीतों पर युवा और अन्य श्रोता देर रात तक थिरकते रहे। मनोज तिवारी ने महोत्सव की सराहना करते हुए आयोजकों के आग्रह पर पूरी टीम के साथ दोबारा आने का वादा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक बालिका ने मनोज तिवारी का हाथ से बनाया चित्र उन्हें भेंट किया। चित्र देखकर गायक काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बालिका को मंच पर बुलाकर उसका परिचय लिया। बालिका ने अपना नाम निधि कुशवाहा बताया। वह किसी व्यक्ति का हूबहू चित्र और मूर्तियां बनाने में निपुण है।

मनोज तिवारी ने निधि की प्रतिभा की सराहना करते हुए उसे ऑटोग्राफ दिया और पुरस्कृत किया।उन्होंने कहा कि वह इस चित्र को अपने ड्राइंग रूम में लगाएंगे। भाटपार रानी के लोग कभी भी उनके आवास पर आकर इसे देख सकते हैं। उनकी इस बात पर पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed