फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Yagya performed in Gayatri Shakti Peeth in the presence of students

Deoria News: गायत्री शक्ति पीठ में छात्रों की उपस्थिति में संपन्न हुआ यज्ञ

Tue, 24 Oct 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yagya performed in Gayatri Shakti Peeth in the presence of students
सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में आयोजित यज्ञ में शामिल विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शारदीय नवरात्र के महानवमी अवसर पर युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया खास की ओर से कसया रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर 24 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह संग हिस्सा लिया।

छात्रों ने पीठ के परिव्राजक बाबू सिंह के नेतृत्व में यज्ञ किया। छात्रों ने संगीतमय गायन वादन के साथ इसे संपन्न कराया। स्कूल की प्रबंधक संगीता पांडेय ने मौके पर कन्या पूजन भी किया। इस दौरान पुरोहित की भूमिका में सुहानी, सिद्धि, अमन, कामना, श्रेया, अनन्या, अंकिता, नवदीप, आदित्य, आलोक, अर्थ, सुमित, अदिति और सलोनी की टोली ने कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया। यज्ञ का कार्यक्रम तीन पालियो में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों साधकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान नागेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञानेश्वर, सुरेंद्र, अजय, जितेंद्र, मीरा आदि मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed